फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजी पर धारदार हथियार से किया हमला

Tue, 03 Jun 2025 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के सरकारी अस्पताल में घायल युवती का उपचार करते डॉक्टर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
शेरकोट (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव उमरपुर आशा में जमीन के विवाद के मामले में चाचा ने मंगलवार देर शाम भतीजी रिंकी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने घायल युवती को तत्काल सीएचसी भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुत्री को बचाव के लिए बीच आए रिंकी के पिता अनिरुद्ध भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव के अनिरुद्ध और प्रधुमन दोनों सगे भाई हैं। दोनों में पिछले 7-8 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि सात साल पहले भी इसी विवाद ने फौजदारी का रूप लिया था। जिसमें अनिरुद्ध के परिजनों पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
बताया गया कि मंगलवार को इस मामले में बिजनौर न्यायालय में तारीख थी। सुनवाई के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट आए। लौट कर आने के बाद देर रात आपसी टीका-टिप्पणी से मामला फिर गरमा गया । आरोपी की इस दौरान प्रदुमन ने अपनी भतीजी रिंकी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । रिंकी की शादी 20 मई को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव में अहमदाबाद में हुई है। शादी के बाद वह पहली बार अपने मायके आई थी। उधर घटना का पता लगता ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें