बिजनौर में नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव मुजाहिदपुर स्थित पुल के पास अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
सोमवार को देर रात स्योहारा थाने के गांव बुढ़नपुर निवासी नरेश (50) पुत्र तन्नू अपने भांजे ललित (19) पुत्र जगदीश निवासी रामखेड़ा स्योहारा के साथ नूरपुर क्षेत्र से अपने गांव बुढ़नपुर लौट रहे थे। उनकी बाइक को गांव मुजाहिदपुर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही नरेश की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।