फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत: एक झटके में सब खत्म! टायर फटा, कार के परखच्चे उड़े, और उजड़ गई हिपेंद्र के घर की खुशियां

Wed, 28 May 2025 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के नहटौर में टायर फटने से अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में हिपेंद्र की मौत और पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर में हुए सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। टायर फटने की एक अनहोनी ने सड़क पर दो युवकों की जिंदगी पलट दी। नूरपुर की ओर से आ रही एक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में स्योहारा क्षेत्र के गांव रामखेडा निवासी हिपेंद्र कुमार (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद पुष्पेंद्र त्यागी (31) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


 मंगलवार शाम को हिपेंद्र अपने गांव के साथी पुष्पेंद्र को साथ लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र के लक्खूवाला गांव गया था। लौटते वक्त बालापुर के पास सामने से आ रही कार का टायर फटा, जिससे वह तेजी से एक ओर मुड़कर बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान हिपेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम, एफआईआर दर्ज
मृतक हिपेंद्र की पत्नी प्रियंका ने थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें