फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में कक्षा 12 के छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में छात्र के दो साथी भी घायल हुए हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही छात्र के शव को घर ले गए।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव अथाई खुर्द का रहने वाला इंटरमीडिएट का छात्र अब्दुल्ला (19) पुत्र शफात हुसैन सोमवार सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए घर से निकला। सुबह सात बजे वह मोरना स्थित यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। बाइक पर उसके साथ मुर्सलीन (20) और अफजल (19) भी बैठे हुए थे। जैसे ही वह गांव ऊमरी में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अब्दुल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुर्सलीन और अफजल घायल हो गए। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक छात्र के परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर में हुआ। सुबह करीब 10 बजे गांव में ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर ग्राम आजमपुर निवासी मनोज (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हर्ष निवासी गांव रोशनपुर जागीर को भी चोट आई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तरावीह में कुरान सुना रहा था छात्र अब्दुल्ला
नींदडू़/नूरपुर। गांव अथाई शेख निवासी अब्दुल्ला हाफिज-ए-कुरान था, जोकि गांव की मेराज मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरान पाक सुना रहा था। अब्दुल्ला हाफिज-ए-कुरआन होने के अलावा इंटरमीडिएट का छात्र भी था। रविवार रात उसने तरावीह की नमाज में कुरान सुनाकर तीन सिपारे मुकम्मल किए। उसने सोमवार का रोजा रखा। सोमवार की प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा थी। वह अपने दो अन्य साथियों मुर्सलीन (20) तथा अफजल (19) के साथ यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मोरना परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें