फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गईं दो जिंदगियां: बुझ गए घरों के चिराग, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 19 Jan 2024 01:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में गम का माहौल है। बताया गया कि एक की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोनित का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की मौत से जहां परिवारों में कोहराम मचा है तो वहीं उनके गांवों में भी गम का माहौल है। बताया गया कि हादसे के बाद एक युवक की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी जसपुर मार्ग गांव सुआवाला पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन

बताया गया कि गांव शेरगढ़ निवासी सोनित (18) पुत्र हेमराज सिंह व सिपाहियोवाला टांडा निवासी माइकल (22) पुत्र चौखे सिंह बाइक से किसी कार्य से शेरगढ़ से अफजलगढ़ की ओर आ रहे थे। जैसे वे सुआवाला से आगे निकलकर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे माइकल की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच
विज्ञापन

वहीं, घायल सोनित को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। माइकल गांव शेरगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। प्रत्यादर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें