फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद । नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बेकाबू डंपर नेे चीनी मिल के निकट कोटद्वार से मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के निकट आंबेडकर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मुकेश और 30 वर्षीय पप्पू कोटद्वार से मजदूरी करके लौटे थे। नजीबाबाद- कोटद्वार मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढे़ सात बजे दोनों पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से आए बेकाबू डंपर ने दोनों युवकों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई राजेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस डंपर की तलाश में जुटी है। उधर, घटना के बाद युवकों के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों की ओर से भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें