फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार के खंभे से टकराने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। देहरादून-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मझेड़ा में कार के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने से कार सवार शेरकोट के मोहल्ला खुराड़ा निवासी कैफ (18) पुत्र नफीस की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी मोहल्ला कोटरा निवासी फईम (23) पुत्र शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगीना में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। वहां से मेरठ ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया
विज्ञापन

मंगलवार की अपराह्न करीब 3:15 बजे कैफ और फईम कार से नगीना से धामपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार जब उनकी कार हाईवे पर ग्राम मझेड़ा के पास पहुंची तो बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल कैफ और फईम को एंबुलेंस से नगीना सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। फईम को बिजनौर ले जाया गया लेकिन वहां से भी उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में फईम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें