फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव चाऊवाला निवासी हीरा सिंह (32) ने परिजनों से कहासुनी के चलते छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया। युवक खेती करता था। वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वहीं, गांव रामनगर निवासी दिलशाद (30) ने गांव के समीप ही एक खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक विवाहित था और डिप्रेशन में रहता था। सीओ सुनीता दहिया ने दोनों घटनाओ की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें