फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 18 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में नेशनल हाईवे पर कार और बाइक के बीच भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। नजीबाबाद पुलिस ने युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक युवक के पिता की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच सूकरो नदी पुल के निकट मोड़ पर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवकों को उपचार के लिए कोटद्वार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों की पहचान कोटद्वार के आमपड़ाव निवासी नायाब के पुत्र सोनू और मेहरबान के पुत्र इमरान के रूप में हुई। 20-20 वर्षीय बेटों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
उधर, सूचना मिलने पर नजीबाबाद से एसएसआई नीरज मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कोटद्वार पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक सोनू के पिता नायाब की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि दुर्घटना में कार चालक को भी चोटें आईं, लेकिन कार चालक घटनास्थल पर ही कार छोड़कर उपचार के लिए चला गया। 
विज्ञापन

उधर अफजलगढ़ में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। गांव मौसमपुर के भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जब वह बाइक से घर जा रहा था तो माननगर के पास सामने से तेज गति से आ रहे गांव आलमपुरगांबड़ी निवासी पवन कुमार की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों को काफी चोट आई है। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 
उधर , अफजलगढ में बाइक और वैन की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को  सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव वनियोवाला निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि वह बाइक से अफजलगढ़ से घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही वैन से बाइक की टक्कर हो गई।  जिससे वह घायल हुआ है। जबकि अफजलगढ़ निवासी वैन चालक वाजिद का कहना है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसकी वैन पलट गई। जिससे उसको भी काफी चोट आई है। 
कंटेनर पलटने से 47 नई बाइक  क्षतिग्रस्त ः रेहड़। 
 रूद्रपुर से अमृतसर नई बाइकों से भरे के कंटेनर के पलटने से कंटनेर में भरी 47 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक संतोष कुमार और हेल्पर प्रदीप कुमार घायल हो गए। बताया गया कि जब कंटेनर रेहड़ के पास पहुंचा को ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। चालक  ओर परिचालक को उपचार   को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें