फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने ले ली दो बच्चों की जान

Sun, 18 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडावली में बुखार से पीड़ित एक बालिका की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित मृतका के भाई का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक ही गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित होने से गांव में हड़कंप मचा है। उधर, नजीबाबाद में स्थित प्राइवेट अस्पतालों एवं क्लीनिकों पर रोजाना भारी तादाद में बुखार से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
गांव मिर्जापुर सैद उर्फ भुड्डी निवासी मजदूरपेेशा मो.उमर की पुत्री सना (8) की शुक्रवार दोपहर मृत्यु हो गई। बीते चार दिन से बुखार से पीड़ित होने के कारण सना का उपचार नजीबाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। सना की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। सना को खो देने के बाद उसके परिजन अब सना के बड़े भाई फरमान (12) को लेकर काफी चिंतित हैं। फरमान भी पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। उसका भी उपचार नजीबाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उधर, गांव के ही फुरकान, शफीकन, आसमा, नजराना, तसलीमा, शुमायला, अकरम, शमशीद, नईमा, नफीसा सहित दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। गांव व आसपास बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मरीज जहां-तहां प्राइवेट अस्पतालों में महंगा उपचार कराने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दूषित वातावरण होने से जहां बुखार फैल रहा है, वहीं किसी भी स्तर से पीड़ितों की सुध नहीं ली गई है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्राम प्रधान मो. यूनुस उर्फ भोलू ठेकेदार का कहना है कि ग्राम पंचायत में दो गांव मिर्जापुर सैद और नयागांव है। जिनकी आबादी दो हजार से अधिक है। दोनों गांवों की सफाई के लिए एकमात्र सफाईकर्मी तैनात है। जिससे क्षेत्र की बेहतर सफाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। क्षेत्र में अब तक भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन

उधर, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह ने रविवार (आज) सुबह गांव में टीम भेजकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा आवश्यकता होने पर रक्त की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें