फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार अपात्रों को नोटिस

Thu, 11 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में पूर्ति विभाग की ओर से अपात्रों के राशन कार्डों को जब्त करने के लिए दो हजार लोगों को और नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर राशन कार्ड नहीं जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अब तक विभाग करीब 270 अपात्रों के राशन कार्डों को जब्त कर उनसे 56 हजार की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल कर बैंक में जमा  कर चुका है। 
विज्ञापन

एआरओ महेश गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का लाभ उठाने के लिए अधिकांश अपात्रों ने भी विभाग से राशनकार्ड बनवा लिए। इसका पता तब लगा, जब विभाग ने राशन डीलरों व प्रधानों के माध्यम से जांच कराई। अब तक विभाग 270 अपात्रों के राशन कार्डों को जब्त कर उनसे 56 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल कर इस धनराशि को बैँक में जमा करा चुका है। दो हजार कार्ड धारकों को और नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी लोगों के राशन कार्डों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनसे करीब दो लाख रुपये जुर्माने वसूलने का भी लक्ष्य है। अब तक सबसे ज्यादा जुर्माना अनीसा नगली के एक व्यक्ति से 3675 रुपये वसूला गया है। दस अगस्त को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सुआवाला में 64 व मीरापुर मोदीवाला के 52 अपात्रों लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। इन सभी नोटिसों पर डीएम बी चंद्रकला के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें