फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदरों के हमले में छत गिरे दो किशोर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गांव बादीगढ़ में बंदरों के हमले में छत से गिरकर दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रेहड़ क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का आतंक है। गांव बादीगढ़ के श्याम सिंह का पालतू कुत्ता छत पर बंधा था। तभी बंदरों के झुंड ने कुत्ते पर हमला कर दिया। उनके पुत्र सनी एवं राज कुत्ते को बचाने के लिए छत पर पहुंचे तो बंदरों ने उनक पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में दोनों किशोर छत से नीचे सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने आनन फानन किशोरों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद निजी अस्पताल ले गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़ कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें