फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली पुल के पास गंगा में नहाते समय भरूका गोपालपुर निवासी शाहबाज (17) पुत्र शाहिद और दिलशाद (16) पुत्र इरफान की डूबने से मौत हो गई। दोनों के परिजन भी उनके साथ थे। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शव गंगा से बरामद कर लिए। किशोरों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे शाहबाज और दिलशाद अपने परिजनों के साथ बालावाली पुल के पास गंगा में स्नान करने आए थे। दोनों नहाते समय गहरे पानी में उतर गए। दोनों को पानी के बहाव के साथ बहते देख परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। शाहबाज को पानी से बाहर निकालकर परिजन तुरंत उपचार के लिए उत्तराखंड के रायसी में चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, काफी तलाश के बाद दूसरे किशोर दिलशाद का शव भी बरामद हो गया।
परिजनों में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि दोनों किशोर चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर का काम करते थे। हाल में ही गांव आए थे और भीषण गर्मी के चलते परिजनों के साथ बालावाली पुल के पास गंगा में नहाने गए थे। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि दोनों के शव बरामद हो गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें