महिलाओं के लिए बनेंगे दो स्पेशल टीकाकरण बूथ
बिजनौर। अब महिलाओं के लिए अलग से दो बूथ बनाए जाएंगे। इनमें से एक जिला अस्पताल के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा महिला अस्पताल में बनेगा। सोमवार से इन विशेष टीकाकरण केंद्रों की शुरुआत हो जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार कोरोना वायरस का टीकाकरण करने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। सरकार की तरफ से अभिभावकों, कर्मचारियों, शिक्षकों, न्यायिक कर्मियों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए भी अब स्पेशल बूथ के आधार पर सोमवार से महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ लगाए जाएंगे।
यहां पर लगेंगे स्पेशल बूथ
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार जनपद बिजनौर में अब तक लगभग 30 लाख दस हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार यानी सात जून को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर और महिला अस्पताल में दो स्पेशल बूथ का संचालन किया जाएगा। यहां पर सिर्फ महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। इन स्पेशल बूथों पर स्टाफ में भी सभी महिला कर्मचारी ही रहेंगी। यहां पर स्पेशल बूथ लगाने तैयारी शुरूहो गई है।