फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटपुरा की महिलाओं का एसडीएम आवास पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भटपुरा की महिलाओं का एसडीएम आवास पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भटपुरा की महिलाओं ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर बगैर सूचना के ग्राम समाज की जमीन पर पट्टों का आवंटन कर देने और बाद में अब उनकी कूड़ियों को हटवाने का फरमान सुना दिए जाने से नाराज होकर एसडीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक पटवारी पर अभद्रता का भी आरोप लगाया।
गांव की गीता देवी, नन्हीं, सुशीला, फूलवती, शीशो, ममता, गायत्री, सुदेश, कमलेश, शीला आदि के नेतृत्व में गांव की काफी महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली में भरकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू होने के कारण कार्यालय बंद होने पर वे एसडीएम आवास के बाहर एकत्र हुई। वहां पर महिलाओं ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर ग्राम के कुछ लोगों से मिलीभगत कर मोटी रकम लेकर ग्राम समाज की जमीन का पट्टा कर देने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जहां जमीन पर पट्टा किया गया है। वहां उनकी कई दशकों से कूड़ियां हैं। वह वहां से कूडियों को नहीं हटाएंगी। प्रशासन ने हटवाने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी कूड़ियों को हटवा दिया तो वे पशुओं के कूड़े को कहां डालेंगे। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनके गांव में एक पटवारी ने कूड़ियों को हटवाने के लिए कहा था। विरोध करने पर पटवारी ने उनके खिलाफ रेहड़ थाने में झूठी रिपोर्ट करा दी है। पटवारी ने रिपोर्ट वापस लेकर समस्या का निदान नहीं किया, तो वह बिजनौर में नवागत डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगी। उधर पटवारी का कहना है कि जहां पर पट्टा किया गया है। वह जमीन अलग है। इनकी कूड़ियों को वहां से नहीं हटाया जा रहा है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह बाहर हैं। मामले की जांच कराकर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें