फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIJNOR: बेटी की डोली उठते ही परिवार पर टूटी आफत, मौत से मचा कोहराम, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 05 Nov 2022 06:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

BIJNOR ACCIDENT : घर से बेटी की डोली उठते ही परिवार पर आफत टूट पड़ी। मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की डोली उठते ही परिवार पर आफत टूट पड़ी। दरअसल, सड़क हादसे में दुल्हन के पिता के दोस्त की मौत हो गई। वहीं दुल्हन के पिता और भाई समेत चार घायल हुए हैं। अमरोहा का यह परिवार बिजनौर के एक मंडप में बेटी की शादी कर वापस लौट रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह हादसा शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे नूरपुर मार्ग पर गांव के अगरी के निकट हुआ। तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार हिमांशु रस्तौगी (40) निवासी प्रेमनगर अमरोहा की मौत हो गई। जबकि राजीव माहेश्वरी, कुशाग्र माहेश्वरी पुत्र राजीव माहेश्वरी, ज्योति रस्तौगी पत्नी हिमांशु रस्तौगी, सुभाष सागर घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति रस्तौगी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। 

बताया गया कि बिजनौर के एक मंडप में राजीव माहेश्वरी की बेटी दीपिका की शादी थी। शादी के बाद ये लोग सवेरे ही अमरोहा के लिए निकल गए थे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्ट्रीट डॉग की मौत पर आत्महत्या:  घर में पाल रखे थे 10 कुत्ते, अंडे खिला घर से निकली गौरी, फिर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बिजनौर बैराज रोड पर पुलकित हॉस्पिटल के पास डीसीएम कैंटर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अजय (18) पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम धर्मनगरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमकार पुत्र शेर सिंह निवासी धर्मनगरी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मां की गोद से बच्चा छीनकर कार में सवार होकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें