फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों ने कोरोना को हराया, 14 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मरीजों ने कोरोना को हराया, 14 नए संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में दो और लोगों ने कोरोना को हराया और 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 832 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4189 हो गई है। 4001 ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि 58 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 130 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 57 हजार 426 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 55 हजार 834 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4189 लोग संक्रमित और करीब दो लाख 51 हजार 645 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में लगभग 1592 की जांच रिपोर्ट लंबित है। 4001 लोगों ने कोरोना को हराया है। नए मरीजों में बिजनौर के मोहल्ला शक्तिनगर जगदमपुर भवन, नजीबाबाद के मोहल्ला हिमालयन कालोनी, अजमल खां रोड, मोहल्ला जाब्तागंज, चांदपुर के मोहल्ला कटारमल, यहीं के मोहल्ला मुफ्ती सराय, अल्हैपुर ब्लॉक के गांव बख्शनपुर, हल्दौर विकास खंड के ग्राम धर्मपुरा, किरतपुर के मोहल्ला आंबेडकर नगर, ग्राम कोतवाली देहात से एक-एक और धामपुर के मोहल्ला गुजरातियान से तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें