फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में राकेश अध्यक्ष और आलोक बने सचिव

विज्ञापन
चांदपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव में चुने गए अध्यक्ष राकेश कुमार व सचिव आलोक त्यागी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चुनाव में राकेश अध्यक्ष और आलोक बने सचिव
विज्ञापन

चांदपुर। बार एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में राकेश कुमार अध्यक्ष तथा आलोेक त्यागी सचिव चुने गए। राकेश कुमार ने विकास भटनागर को सात वोटों से तथा आलोक त्यागी ने महेंद्र सिंह को 30 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

नगर स्थित राजस्व व मुंसिफ न्यायालय में वकालत कार्य करने वाले अधिवक्ताओं के संगठन सीनियर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुए मतदान में 169 मतदाताओं में से 168 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे राकेश कुमार को 65 विकास भटनागर को 58 तथा जरगामुद्दीन को 44 वोट मिले। सचिव पद प्रत्याशी आलोक त्यागी को 85 महेंद्र सिंह को 55 तथा शेखर चौधरी को 26 वोट पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के तुरंत बाद ही बार हाल में हुई मतगणना के उपरांत बताया कि राकेश कुमार आठ मतों से तथा आलोक त्यागी 30 मतों चुुनाव जीते। समर्थकों ने विजय प्रत्याशियों के गले में माला डालकर उनका स्वागत किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें