फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नर्सिंग होम सील, 12 चिकित्सकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नर्सिंग होम सील, 12 चिकित्सकों को नोटिस
विज्ञापन

बिजनौर। क्वेक्स के नोडल अधिकारी ने धामपुर और नगीना के नाज मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटलों को सील कर दिया। इसके साथ ही 12 चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नर्सिंग होम की संचालक को 18 और चिकित्सकों को 16 जुलाई तक अपने पंजीकरण और चिकित्सकीय प्रमाण पत्र सहित सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
जनपद में कुल 181 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। इसके बावजूद लोग चोरी छिपे बिना पंजीकरण कराए ही क्लीनिक, नर्सिंग होम आदि का संचालन कर रहे हैं। बुधवार को क्वेक्स के नोडल अधिकारी डॉ. एसके निगम अपनी टीम के साथ नगीना और धामपुर के नाज मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पर छापा मारा। नोडल अधिकारी ने बताया कि इन दोनों की शिकायत डॉ. अनुराग झा ने शिकायत की थी। इस पर नगीना और धामपुर स्थित नाज मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया। टीम हॉस्पिटल के सामान को अपने साथ नहीं ले गई। इस दौरान पुलिस के साथ हॉस्पिटल स्टाफ चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी रियासत और धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा की रहने वाली कुमारी मेहरीन मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्पताल संचालिका डॉ. एस नाज को 18 जुलाई तक संबंधित अभिलेख लेकर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा गांव फुलसंदा निवासी डॉ. नसीम, डॉ. सोनू, डॉ. जोनिथ, डॉ. मशकूर, डॉ. राजकुमार चड्ढा, डॉ. बंगाली, डॉ. दीपेंद्र, डॉ. मोहसिन, डॉ. अतुल, डॉ. अंकुल, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. शशि सैनी को नोटिस देकर 16 जुलाई तक अपने समस्त अभिलेख लेकर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सील किए गए दोनों नर्सिंग होम के संचालक तथा चिकित्सकों से नर्सिंग होम संचालित करने तथा चिकित्सकीय कार्य करने संबंधी समस्त प्रमाण प्रपत्र मंगवाए गए हैं। समय से प्रपत्र न दिखाने पर संबंधित संचालक अथवा चिकित्सक पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी - डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें