बिजनौर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया विभाग ने डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी है।
बिजनौर की सिविल लाइन प्रथम में 50 वर्षीय पुरुष, बिजनौर की बिलाई कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार परिवार में कोई अन्य बुखार से ग्रसित नहीं मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि मरीजों में एनएस1 कार्ड से डेंगू की पुष्टि होने के बाद एलाइजा टेस्ट कराया गया था। एलाइजा टेस्ट से डेंगू की पुष्टि होने के बाद इनके घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की भी जांच कराई जाएगी। संवाद