फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली/ अफ़जलगढ़/रेहड़।। रविवार शाम जितेंद्र कुमार के घर के बरामदे में उनकी दो माह की पुत्री पल्लवी सो रही थी। पत्नी लक्ष्मी घर के काम में लगी थी। अचानक एक बंदर पल्लवी को उठाकर ले गया। पत्नी के शोर मचाने पर राकेश कुमार, बंटी ,सरोज देवी, शिवा देवी, जयवती लाठी डंडे लेकर दौड़े तो बंदर मकान की छत पर पल्लवी को गिराकर भाग गया, जिससे पल्लवी घायल हो गई। उसका चिकित्सकों से इलाज कराया गया।
विज्ञापन

अनिल, सर्वेश, पुरुषोत्तम, जयवीर, प्रवेश आदि ने बताया कि रेहड़, बादीगढ़ में बंदर घर के आंगन में रखे सामान से लेकर छत पर सूख रहे कपड़े उठा कर ले जाते हैं। बादीगढ़ चौराहे पर बंदर राहगीरों के हाथ से खाने का सामान तक छीन कर ले जाते हैं। वहीं अफ़जलगढ़ में बंदरों के हमले में कई लोग जख्मी हो चुके हैं। बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। वन दारोगा जयपाल सिंह ने शीघ्र समस्या के समाधान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें