घटना का पता लगते ही बारात में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना का पता लगते ही रात में ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने सात आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर धर्म सिंह का कहना है कि घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई है ।कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।डॉग स्क्वायड से जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। दोनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। गौरतलब है कि इनमें से एक बालिका स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। जबकि एक पीड़िता गांव के ही संबंधित परिवार की है। दोनों की उम्र लगभग पांच और छह साल की बताई गई है।