फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांशीराम कॉलोनी में आवास दिलाने के नाम दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कांशीराम आवास कॉलोनी में मकान आवंटित कराने का झांसा देकर कई महिलाओं से लगभग दो लाख रुपये ठग लिए गए हैं। इस मामले में कांशीराम कॉलोनी निवासी जीनत ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ितों ने रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक महिला नेता हुमा इरशाद और हिमांशु ने कई महिलाओं को कांशीराम आवास कॉलोनी में मकान आवंटित कराने का भरोसा दिया था। इसके बदले प्रत्येक मकान के लिए करीब 70 हजार रुपये की मांग की गई थी। उनके झांसे में आकर कमरजहां से 18 हजार रुपये लिए गए। रिहाना से 60 हजार, मुस्कान से 23 हजार, यासमीन से 20 हजार, जीनत से 18 हजार और सिवा से 20 हजार रुपये ठगे गए। रिहाना से 24 हजार रुपये ऑनलाइन भी लिए गए थे। आरोप है कि हिमांशु ने अपनी मां का नाम बबीता बताया था। उसने यह भी कहा था कि उसकी मां सभासद है।
मकान आवंटित नहीं होने पर पीड़ित महिलाओं ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हुमा इरशाद, हिमांशु और बबीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुनर्लेखन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें