सम्मानित होते जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सूबे के टॉप टेन डीएम में पहले नंबर पर बिजनौर के डीएम जगतराज त्रिपाठी ने बाजी मार ली है। डीएम के लिए एक न्यूज एजेंसी की ओर से लोकप्रियता को लेकर कराई गई वोटिंग में डीएम बिजनौर पहले नंबर पर आए हैं। अफसरों ने डीएम को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया है।
लोजिकल न्यूज एजेंसी की ओर से सूबे के टॉप टेन डीएम के लिए 20 से 26 दिसंबर तक जिलों व उससे पूर्व के जिले में तैनाती के दौरान उनके समर्थकों के वोट मांगे गए। वोट के लिए सभी सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। ट्वीटर के अलावा फेसबुक, मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से वोट मांगे गए थे। डीएम बिजनौर को सबसे ज्यादा 15854 वोट मिले। इनमें सबसे अधिक वोट 8546 बिजनौर जिले से मिले हैं। बिजनौर के अलावा अमेठी, इलाहाबाद ,फैजाबाद रायबरेली, लखनऊ, कानपुर से बड़ी संख्या में वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर मेरठ की डीएम बी चंद्रकाला रहीं। उन्हें 14677 वोट मिले। बी चंद्रकला मेरठ से पहले बिजनौर की डीएम रह चुकी हैं।
तीसरे नंबर पर वाराणसी डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, चौथे नंबर पर सीतापुर के डीएम अमृत त्रिपाठी पांचवें नंबर पर डीएम जौनपुर भानु चंद गोस्वामी, छठे नंबर पर लखनऊ डीएम राजशेखर सातवें नंबर पर आईएएस विजय किरन आनंद आठवें नंबर पर डीएम आजमगढ़ सुहास नौवें नंबर पर किंजल सिंह और दसवें नंबर पर डीएम कानपुर कौशल राज शर्मा रहे हैं।