नहटौर। नहटौर झालू मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव रुखड़ियो निवासी हर्ष कुमार (18) अपने साथी कपिल (19) के साथ पैदल नहटौर झालू मार्ग से घर आ रहा था। गांव के पास ही नहर की पुलिया के निकट डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे हर्ष की मौत हो गई जबकि कपिल घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
दूसरी घटना भी इसी मार्ग पर गांव रुखड़ियो के पास हुई। मोहल्ला चौधरियान में सतनाम डेरी पर दूध देने का काम करने वाला युवक गौरव बाइक से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।