एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चौंकपुरी गांव में हिस्ट्रीशीटर ने शराब के नशे में महिला कथावाचकों की कार पर पथराव कर दिया। आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर भी आरोपी ने हमला हुआ। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए और दो दरोगा हमले में घायल हुए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम गांव सैंदवार निवासी दीपिका शर्मा पत्नी प्रशांत दत्त शर्मा अपनी पार्टी के साथ भागवत कथा करने के लिए गांव चौंकपुरी पहुंची थी। तभी चौंकपुरी के रहने वाले तरुण कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह ने शराब के नशे में कथा वाचकों की कार पर पथराव कर दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। कथावाचकों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जिनके साथ आरोपी तरुण ने अभद्रता की और गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस पर हमला होने की सूचना मिलते ही हीमपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के गांव में पहुंची। मगर आरोपी हमलावर बना रहा। पुलिस पर किए गए पथराव में दरोगा कुलवीर सिंह और दरोगा जगत सिंह चोटिल हो गए। खैर, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी तरुण हीमपुर दीपा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।