शेरकोट। शेरकोट में चुंगी नंबर पांच से लेकर मुख्य बाजार को जाने वाली एजाज अली रोड पिछले काफी समय से बदहाल है। पालिका के अधिकारियों से बार- बार मरम्मत कराने की मांग करने पर भी कुछ नहीं किया जा रहा है।
शाहनवाज, सुरेंद्र कुमार, पप्पू, गोपाल, इदरीश आदि का कहना है कि नेशनल हाइवे- 74 के नजदीक चुंगी नंबर पांच है। यहां से यह मार्ग नगर के कई स्कूलों कॉलेजों की ओर जाता है। आरयूएम उच्चतर विद्वालय से मुख्य बाजार को जाने वाली एजाज अली रोड बेहद खस्ताहाल स्थिति में है। यह मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी कहना है कि समस्या समाधान के लिए पालिका की ओर से कार्ययोजना बना कर धन मंजूरी को शासन को भेजा गया है। जैसे ही धन का आवंटन होगा। कार्य शुरू करा दिया जाएगा।