छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे
गंज दारानगर। सोमवार को विदुर कुटी इंटर कालेज के छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस तीन छात्रों को थाने ले जाकर शांतिभंग में चालान किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विदुर कुटी इंटर कालेज में क्षेत्र के कई गांव के छात्र पढ़ते हैं। सोमवार को गांव भोगनवाला, जीतपुरा व चंदनपुरा के छात्रों के गुटों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जीतपुरा व चंदनपुरा के छात्र एक गुट में हैं। दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे व बेल्ट चली। जिससे छात्रों में अफरातफरी मच गई। दो वर्ग के छात्रों से मामला जुड़ा होने के कारण यह तूल पकड़ने लगा। जानकारी पर पहुंची पुलिस को देख बाकी छात्र तो भाग गए पर तीन छात्रों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। बाकी छात्रों की पुलिस तलाश में जुटी है। छात्रों के अभिभावक इस मामले में सक्रिय हो गए व आपस में समझौता कराने मे जुट गए। दोनों पक्षो में समझौता हो गया है। पुलिस ने पकड़े गए गांव भोगनवाला निवासी जफर, नदीम व गांव चंदपुरा निवासी रजनीश का शांतिभंग में चालान कर दिया है। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने तीन छात्रों के चालान होने की पुष्टि की है।