फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी ने 31 मार्च तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत सोमवार को जागरूकता ऑटो रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में सामूहिक शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के गुणवत्तापूर्वक संचालन से रोगों के फैलाव पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान को गुणवत्ता और मानक के अनुसार संपन्न कराएं। जिससे जनसामान्य में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता और सर्तकता पैदा की जा सके। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ विकास भवन तक मार्च किया। इस दौरान सभी को अपने गांव, मोहल्ले, ब्लॉक आदि में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। किसी को भी बीमारी होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। यहां सीएमओ डॉ. विजय यादव, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण, डॉ. एसके निगम, जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें