बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक दूसरे के प्यार में डूबीं दो युवतियां की जिद पर अड़ी रहीं। दरअसल दोनों सहेलियां दस दिन पहले घर से फरार हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। मगर इन्होंने शादी की जिद नहीं छोड़ी, बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। बयान दर्ज नहीं होने पर इन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिवार के संग काशीपुर में रहकर नौकरी करती थी, वहीं पर रहने वाली मुरादाबाद की एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों सहेलियों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों की नजदीकियां देख परिवार वालों ने विरोध किया।