फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश होकर गिरीं दो छात्राएं

विज्ञापन
शेरकोट के जूनियर हाईस्कूल में बेहोश हुईं छात्राओं को होश में लाने का प्रयास करती शिक्षिका। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश होकर गिरीं दो छात्राएं
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट (बिजनौर)। भीषण गर्मी के चलते शेरकोट के मोहल्ला किला स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह की दो छात्राएं वंशिका व इकरा कक्षा में बेहोश होकर गिर र्गइं। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को हाथ के पंखों से हवा कर और उनके मुंह पर पानी की छींटा देकर होश में लाने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे के बाद होश में आने पर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें घर भेज दिया।
बुधवार को शेरकोट के मोहल्ला किला के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह की दो छात्राएं गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। स्कूल प्रभारी शिक्षिका तिलत अनीस का कहना है कि उन्होंने पास के डॉक्टर को बुलाकर छात्राओं की जांच कराई। डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के कारण छात्राओं के शरीर में पानी की कमी हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिस समय छात्राओं की हालत बिगड़ी उस समय बिजली आपूर्ति ठप थी। दिनभर बिजली के आने और गायब रहने का सिलसिला जारी रहा। भीषण गर्मी के कारण बच्चों का पढ़ना और पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि विभाग की ओर से एक-एक कक्ष में दो-दो बिजली के पंख लगवा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बच्चों का रखें विशेष ध्यान : बीएसए
बीएसए जयकरन सिंह यादव का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों का विद्युतीकरण हो चुका है। कोई ऐसा स्कूल नहीं है जहां पर बिजली का कनेक्शन न हो। भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में कम से कम विद्युत निगम को स्कूल समय में बिजली की कटौती नहीं करनी चाहिए। शिक्षकों को भी सुझाव दिया है कि वह भी बच्चों पर पूरी तरह से ध्यान रखें। उन्हें धूप में न निकलने दें। स्कूल समय परिवर्तन का मामला शासन स्तर का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें