फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपहरण में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने में शामिल रहे आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अर्जुन कर्णवाल निवासी मौहल्ला बुल्ला का चौराहा और शुभम निवासी मौहल्ला चमरपेड़ा को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों शहर कोतवाल रामप्रताप ने लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र निवासी नई बस्ती, सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की निवासी रम्मू का चौराहा, अंकित उर्फ पहाड़ी निवासी राम का चौराहा, अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा, अजीम अहमद निवासी मोहल्ला कस्साबान, सबुद्दीन उर्फ सैबी निवासी मुहल्ला अजारजान, शुभम और शिवा निवासी नई बस्ती चमरपेड़ा तथा गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। आरोप था कि इनका एक संगठित गिरोह है, जिनका गैंग लीडर सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी है। ये आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से गिरोह बनाकर अपहरण और फिरौती जैसे अपराध में लिप्त हैं। इनके अपराधों का विवरण गैंग चार्ट में लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें