फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत दो किसान नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वन विभाग के रेंज कार्यालय से लकड़ी से लदे ट्रक को जबरन छुड़ाने के मामले में पुलिस ने भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष और युवा विंग के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश प्रभारी समेत 11 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विवेचना के क्रम में पुलिस ने इस मामले में डकैती की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एसपी केके बिश्नाई ने बताया कि वनरक्षक मोहित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि रेंज कार्यालय बिजनौर में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी भरी होने के कारण एक ट्रक को पकड़कर खड़ा किया गया था। उस ट्रक को छुड़ाने के लिए पांच सितंबर भाकियू तोमर के पदाधिकारी और अन्य कई लोग रेंज कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ट्रक छुड़वाने के लिए हंगामा किया। दो लाख रुपये का जुर्माना जमा करने की बात कही गई तो आरोपी आग बबूला हो गए और लकड़ी से भरे ट्रक को जबरन छुड़ा कर ले गए। पुलिस ने भाकियू तोमर के प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी निवासी पुरकाजी, जिलाध्यक्ष डा. सचिन गुप्ता, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अमरकांत शर्मा निवासी मोहल्ला मोहल्ला जोशियान नहटौर, जफर इकबाल उर्फ चिटर, अफसर, विशाल, फैसल, शमीम और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
अब धामपुर निवासी जिलाध्यक्ष डा. सचिन गुप्ता और अमरकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं विवेचना में रोहन ठाकुर, बाबूभाई, आबिद और अकबर ठेकेदार के नाम भी प्रकाश में आए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी सिटी डॉ केजी सिंह, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें