फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजपुर में बुखार से दो मरे

Sun, 02 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के राजा का ताजपुर में भी वायरल बुखार ने बुरी तरह से पैर पसार लिए हैं। शनिवार को बुखार के कारण कस्बे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। इसके साथ ही कस्बे में बुखार से मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन


बुखार के कारण लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार को मोहल्ला गुरुद्वारा निवासी राजपाल सिंह एवं सैनी धर्मशाला निवासी ललिया देवी पत्नी रूपचंद की बुखार के कारण मौत हो गई। दोनों करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे और उनका निजी चिकित्सकों से इलाज चल रहा था। गांव में बुखार से एक ही दिन में हुई दो मौत के कारण दहशत पसरी हुई है। ग्राम प्रधान सुरेश सैनी ने बताया कि गांव में एक बार फॉगिंग कराई जा चुकी है और नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जा चुका है,  लेकिन इसके बावजूद भी बुखार तेजी  के साथ फैल रहा है। उधर, बिजनौर में नजीबाबाद के गांव सुमालखेड़ी निवासी 60 वर्षीय तेजपाल सिंह को आंत में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों व स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कुछ देर हंगामा किया। बाद में वे   शव को घर ले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें