फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
02ड्ड धामपुर में कलश यात्रा निकालती महिला श्रद्वालु - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

धामपुर। क्षत्रिय नगर स्थित शिव मंदिर में बुधवार से कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य यजमान अंकुर नवोदित रहे। यात्रा में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
क्षत्रिय धर्मशाला से प्रारंभ हुई कलश यात्रा निर्धारित मार्गों का भ्रमण करने के बाद मंदिर में आकर संपन्न हुई। यात्रा में सुधा देवी, अंबिका राजपूत, सिंजिता राजपूत, मीनाक्षी राजपूत, दीपा राजपूत, रेणुका चौहान, संगीता चौहान, राजेश्वरी देवी, उमा देवी, रीता शर्मा, पुष्पा देवी, कविता सिंह, ज्योति रानी, सविता चौहान, शिवानी चौहान, बाला देवी, मिथलेश रहीं। महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य पंडित हर्षवर्द्धन शर्मा ने टीम के साथ कार्यक्रम संपादित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित अश्वनी कुमार शर्मा, पंडित गणेश शंकर शास्त्री एवं पंडित मोती लाल शर्मा रहे। पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमानों में अंकुर नवोदित, अंबिका राजपूत, रेयांश राजपूत, रिया राजपूत, मीनाक्षी राजपूत, सिंजीता राजपूत, प्रमोद राजपूत, श्रेया, गौरी, अथर्व, दीपा राजपूत, खेत्रपाल सिंह राजपूत, रिशिका, आभा, शिशुपाल सिंह, सुधा रानी रहे। रुक्मणी देवी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ठाकुर अभय कुमार सिंह, डा. एसके राजपूत, हरि रतन सिंह, संतोष राजपूत, अखिलेश राजपूत, सुनील राजपूत, सुमन राजपूत, कमल कुमार, लोकेश नंदन रस्तोगी, अनंत नंदन, डीएस चौहान, सुमित कुमार रहे। कार्यक्रम का समापन बृहस्पतिवार सुबह तारा रानी की कथा, सामूहिक कन्या पूजन के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें