फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगवाने को लोन मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगवाने को लोन मांगा
विज्ञापन

धामपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने भारत सरकार से 50 से अधिक बैड वाले अस्पतालों को सब्सिडी देकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए लोन दिलाने की मांग की है।
एसोसिएशन ने कहा है कि जो अस्पताल 50 बैड से ज्यादा के हैं। सरकार को ऐसे हालात में सब्सिडी के साथ लोन देकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाने को आगे आना चाहिए। जिससे इन अस्पतालों के संचालक अपने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगा कोरोना महामारी जैसे संकट काल में ऑक्सीजन का टोटा न आने दें। लोगों की ऑक्सीजन के बगैर जान न जा सके। परीलोक अस्पताल के संचालक डॉ वीके सिंह, डा. तृप्ति सिंह ने कहा कि वह पहले भी कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं। लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। सरकार ने ध्यान दिया होता तो कोरोना काल में अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट कभी न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में हालात यह है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन का टोटा है और सप्लायर बीच में टोटा बता अपने स्वार्थों की पूर्ति करने में लगे हैं। विभाग के अधिकारियों को ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रख कर रोक लगानी चाहिए। नगर के चिकित्सक डा. मनोज प्रताप सिंह, डा. वाईके गर्ग आदि का कहना है कि सरकार को सब्सिडी के साथ 50 बैड से अधिक के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने को लोन की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें