फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तहसील के दो बाबू गैरहाजिर मिले, एसडीएम ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम नितिन कुमार ने शुक्रवार को धामपुर तहसील के सभी पटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो बाबू गैर हाजिर पाए गए। दोनों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दिया गया है और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभिलेखों को अव्यवस्थित देख एसडीएम ने असंतोष जताया। हिदायत दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसडीएम नितिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने धामपुर तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण किया तो पाया कि अधिकांश पटलों का रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं है। इस दौरान गैर हाजिर दोनों बाबुओं के वेतन पर रोक लगा दी गई है और स्पष्टीकरण जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। एसडीएम ने बताया कि तहसील में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। शौचालय में पर्याप्त गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार अतुल कुमार भगत ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर तहसील क्षेत्र की सभी बाढ़ चेक-चौकियों की जांच कराई गई। जहां पर सभी कर्मचारी मौजूद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें