फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थाने के बाहर दो बार भिड़े पक्ष, पुलिस की तहरीर पर 10 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मोहल्ला पीर का बाजार स्थित बाल्मीकि बस्ती में हुए विवाद के बाद थाने के बाहर दो बार दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तहरीर पर सड़क अवरुद्ध करने, पथराव, लाठी-डंडों से मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां समझाने के बावजूद लोग शांत नहीं हुए। आरोप है कि थाना परिसर और उसके बाहर दोनों पक्ष दो बार भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मामले में एसआई शिवा नैन की ओर से दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष से रोहित पुत्र धर्मपाल, सौरभ पुत्र रिंकू, राजा पुत्र भारत सिंह, नवीन पुत्र रामपाल सिंह, आकाश पुत्र ललित कुमार, शुभम पुत्र पप्पू, रॉकी पुत्र मनोहर सिंह और गौरव पुत्र मनोज को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष से अभी पुत्र सतीश और पंकज पुत्र राजू के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। थाना परिसर में हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें