फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पारा गिरा, कम नहीं हुआ गर्मी का सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट हुई लेकिन गर्मी ने दिनभर लोगों को सताया। लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग अभी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जता रहा है। इससे लोगों को गर्मी का अधिक अहसास होगा। शुक्रवार सुबह ही तेज धूप निकल आई थी, ऐसा लगा मानो दोपहर हो गई है। सुबह करीब 10 बजे ही तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर में गर्मी से और बुरा हाल हो गया। दिनभर लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग 25 जून से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है। तापमान में रोजाना हो रहे उतार-चढ़ाव से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी की वजह से लोगों के शरीर में पानी की कमी हो गई। वहीं, बाइक सवार लू से बचने के लिए सिर और मुंह पर गमछा बांधकर घरों से बाहर निकले। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें