चांदपुर। चांदपुर जलीलपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक महिला सहित दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
सोमवार करीब शाम सात बजे मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कैलसा निवासी कृष्ण पत्नी लक्ष्मी के साथ चांदपुर क्षेत्र के गांव नाईपुरा स्थित ससुराल आ रहा था। वहीं चांदपुर के मोहल्ला रागिब नगर निवासी ताहिर माहू से बाइक द्वारा चांदपुर आ रहा था। चांदपुर जलीलपुर रोड पर गांव अकबरपुर सीमली के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहल्ला रागिब नगर निवासी ताहिर (36) व कैलसा निवासी कृष्ण की पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गई जबकि कृष्ण गम्भीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि ताहिर चिकित्सा का काम करता था। घायल को सीएचसी स्याऊ से इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। ब