फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने दो बाइक सवारों को रौंदा

Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कुछ दूर बस को छोड़कर भाग गया। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

गांव खेड़ीजट निवासी 50 वर्षीय अनंगपाल सिंह गांव के ही 45 वर्षीय करन सैनी व एक अन्य रिश्तेदार के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 7.30 बजे बाइक से नहटौर से घर लौट रहे थे। नहटौर-कोतवाली रोड पर गांव फत्तेपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही रोडवेज बस से हो गई। हादसे में अनंगपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी पर पहुंचाया। वहां करन सैनी को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर आदि के आधार पर परिजनों को सूचना दी। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार तीनों में से  किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो हादसा इतना गंभीर नहीं होता। सीएचसी पर दोनों के परिजनों की भीड़ लग गई। 
दोनों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, आरोपी चालक बस को कोतवाली देहात की ओर गांव दरबारपुर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस  को गश्त के दौरान बस खड़ी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें