फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तमंचा बेचने में आसपा विस क्षेत्र अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर में फारुक हत्याकांड में तमंचा बेचने वाले पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। किरतपुर के मोहल्ला ढोलकिया निवासी फारुख के हत्यारोपियों को तमंचा बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आजाद समाज पार्टी का नगीना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मेमन सादात निवासी वजाहत रजा है जबकि दूसरा आरोपी ग्राम इस्लामपुर सादात निवासी आकाश कुमार शर्मा है। वह ग्रामीण मंडल स्तर के भाजपा नेता का पुत्र है। दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन




फारुख का शव असरगरपुर के जंगल में बरामद हुआ था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने फारुख की पत्नी अमरीन, उसके प्रेमी मेहरबान व मेहरबान के दोस्त उमर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि हत्या करने के लिए तमंचा खरीदने को अमरीन ने अपने कानों के कुंडल दिए थे। अवैध तमंचा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। आजाद समाज पार्टी के नेता वजाहत रजा के संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें