फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल में अपात्र बने ढाई हजार किसानों को अब किया जाएगा पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र किए गए जिले के भी करीब ढाई हजार किसानों को अब करीब डेढ़ साल बाद पात्र किया जाएगा। इसके लिए शासन ने ऐसे किसानों का ब्योरा तलब किया है। पोर्टल पर पात्र होने के बाद इन किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जानी शुरू होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार दो दो हजार रुपये की किस्त भेजी जा रही है। योजना की शुरूआत पिछले साल बजट में की गई थी, तब केवल लघु व सीमांत किसानों को ही शामिल किया गया था। अधिकतम 25 बीघा तक जमीन वाले किसानों को योजना का लाभ दिया गया था। शुरूआत में कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को योजना का लाभ दिया गया था। जिन किसानों के पास 25 बीघा से ज्यादा जमीन थी उन्हें पोर्टल पर अपात्र घोषित कर दिया गया था। केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद जमीन के आधार पर योजना का लाभ देने की बाध्यता समाप्त कर दी गई थी।
हालांकि कई श्रेणियों में अब भी पात्रता का निर्धारण किया जाता है, जैसे सरकारी कर्मचारी, विधानसभा, परिषद के सदस्यों आदि को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पहले 25 बीघा जमीन के आधार पर जिले के करीब ढाई हजार किसानों को योजना में अपात्र माना गया था। अब इन किसानों को पात्र करने पर काम किया जा रहा है। प्रशासन ने अपात्र किए गए किसानों का डाटा मांग लिया है। जल्दी ही किसानों को योजना का लाभ मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------
सम्मान निधि में मिले करीब 347 करोड़
किसान सम्मान निधि के तौर पर किसानों के खातों में अब तक 346 करोड़ 80 लाख 96 हजार रुपये आ चुके हैं। करीब साढ़े तीन लाख किसानों के खातों में पहली किस्त आ चुकी है। तीन लाख 42 हजार 503 किसानों के खातों में तीन, दो लाख 87 हजार 710 के खातों में चौथी, दो लाख 45 हजार 907 किसानों के खातों में पांचवीं व एक लाख 82 हजार 470 किसानों के खातों में छह किस्त जा चुकी हैं।
----------
योजना का दिलाएंगे लाभ
प्रभारी उपकृषि निदेशक अवधेश मिश्र के अनुसार जिले में योजना के लाभ से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शासन को किसानों का डाटा भेज दिया गया है। जल्दी ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें