फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लापता युवक को लेकर घूम रहे दो आरोपी पकड़े, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर । अमरोहा के थाना बछरायूं के गांव लिसड़ी निवासी लापता मोहन घायल अवस्था में थाना चांदपुर के गांव कुतुबपुर गांवड़ी में तीन युवकों के साथ मिला। पुलिस ने दो आरोपी पकड़ लिए, जबकि एक फरार हो गए। लापता और पकड़ा गया एक आरोपी मामा-भांजा हैं।
थाना बछरायूं के गांव लिसड़ी निवासी मोहन सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ई-रिक्शा से स्कूल बच्चों को पहुंचाने और लाने का काम करता है। शनिवार को वह सुबह करीब आठ बजे स्कूल के बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। बच्चों को छोड़कर वह घर नहीं पहुंचा और न ही बच्चों को लेने स्कूल गया। छुट्टी समय स्कूल न पहुंचने पर स्टाफ ने फोन मिलाया तो फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन

उसके भाई नरदेव ने थाना बछरायूं और थाना धनौरा में सूचना दी थी। रविवार को थाना चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी उसके फुफेरे भाई करन सिंह ने बताया कि उन्होंने मोहन को तीन लड़कों के साथ ई-रिक्शा में गांव जलीलपुर में देखा है।
पता चलने पर नरदेश अपने रिश्तेदारी में गांव कुतुबपुर गावड़ी आ गया। मोहन से पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि तीनों ने उसे बहुत मारा पीटा है। जान से मारने की धमकी दी। उसके भांजे अंकुल ने तमंचा दिखाया। इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठा एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। दो को पकड़ लिया गया। आराेपियों में थाना धनौरा के गांव झुझेला निवासी अंकुल पुत्र वीर सिंह और थाना बछरायूं के गांव ढ्योटी निवासी अशोक पुत्र काविंद्र है। भागे युवक के बारे में अंकुल ने बताया कि वह उसका छोटा भाई मुकेश था। लोगों ने दोनों को रस्सी से पेड़ के साथ बांध दिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर अंकुल के पास से तीन कारतूस और एक तमंचा मिला। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उन्हें थाने लग आई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें