फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गोकशी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की बृहस्पतिवार तड़के जुझैला के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें से एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। तीसरा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव शाहपुर खेड़ी में हाल ही में एक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे ग्रामीणों ने गांगन नदी के पास गोवंशीय अवशेष पड़े देखे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद अवशेषों को जमीन में दबा दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी की घटना में शामिल तीन आरोपी मोटरसाइकिल से जुझैला के जंगल की ओर आने वाले हैं। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरा देखकर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से फिरोज निवासी ग्राम शाहपुर खेड़ी घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी विपिन निवासी ग्राम कमाला को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, गोकशी के उपकरणों बरामद किए।

- जीवित बछड़े को भी किया रेस्क्यू
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही और घटनास्थल के पास से एक जीवित गोवंशीय पशु, बछड़े को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- पूछताछ में घटना करना किया स्वीकार
थानाध्यक्ष संजय तोमर के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान फरार साथी की पहचान राजू निवासी ग्राम रहटा बिलौच, थाना नूरपुर के रूप में बताई गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
वर्जन
गोकशी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से अवैध हथियार, कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एक फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी पूर्वी धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें