फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर-शेरकोट। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एके श्रीवास्तव ने शनिवार को इस घटना का खुलासा किया। ग्राम हरेवली निवासी मदन सिंह के पुत्र विशाल की प्लैटिना बाइक सोमवार को खेत से चोरी हो गई थी। विशाल ने अपनी बाइक खेत के किनारे खड़ी की थी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चुरा लिया। शेरकोट पुलिस ने मदन सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार को गहन छानबीन के दौरान भगौता मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट तोड़ दी थी। वे चोरी की बाइक बेचने के इरादे से शेरकोट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम मदपुरी, थाना शेरकोट के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी गुरजीत सिंह निवासी ग्राम चाहड़वाला, थाना बढ़ापुर है। पुलिस ने चोरी की गई प्लैटिना बाइक को बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें