फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो

Fri, 10 May 2024 01:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में एक टीवी कलाकार का असली रोल देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। टीवी कलाकार ने मृत गुलदार को कंधे पर उठाकर खेत से बाहर निकाला।
विज्ञापन
टीवी कलाकार ने कंधे पर उठाया गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कादराबाद के गांव भिक्कावाला के समीप एक खेत में पेड़ पर चढ़े गुलदार को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इस दौरान मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद देखा तो गुलदार खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। उधर, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव भिक्कावाला में सेंटमेरिस स्कूल के पीछे नहर किनारे जामुनवाला निवासी रणधीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के खेतों में गुलदार को बैठा देख आसपास काम कर रहे लोगों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद गुलदार को यूके लिपिटिस के पेड़ पर लोगों ने चढ़ते देखा, जंहा से गुलदार नीचे गिर गया।

वहीं, किसी ने गुलदार की वीडियो बना कर वायरल कर दी। सूचना पर नहर के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने राहगीरों व किसानों को सुरक्षा की दृष्टि से खेत की ओर जाने से रोक दिया। इस दौरान वन दरोगा सुनील राजोरा ने मौके पर पहुंच गुलदार के खेत में होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

इसके बाद एक ग्रामीण जगतार सिंह निवासी जामनवाला पुत्र गुरदीप सिंह ने हिम्मत जुटाकर खेत में गुलदार को तलाश किया तो सतपाल लाला निवासी जामुनवाला के गन्ने के खेत में गुलदार मृत अवस्था मे पड़ा दिखाई दिया। जिसे देख जगतार गुलदार को कंधे पर डाल खेत से बाहर ले आया। बताया गया कि गुलदार को कंधे पर डाल कर लाने वाला फिल्म इंडस्ट्री कलाकार है। वह कई सीरियल में कार्य कर चुका है।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल
विज्ञापन

उधर, वन दरोगा सुनील राजोरा ने गुलदार को मादा बताते हुए करीब ढाई वर्ष का होना बताया। साथ ही बताया कि सही मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: रालोद ने राजस्थान में कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, मलूक नागर को बनाया प्रदेश प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें