थाना हल्दौर पर तैनात सिपाही विजय तोमर की पुलिस लाइन बिजनौर में रात्रि क्यूआरटी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सिपाही ड्यूटी से गैर हाजिर हो गया। उधर, एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कोटद्वार पुलिस और उक्त सिपाही के बीच वाद विवाद हो रहा है। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी।
वहीं, वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जिसके आधार पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिपाही विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।