फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बनाने का प्रयास

Mon, 16 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले में भाजपा ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर सोची समझी रणनीति के तहत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। टिकटों के बंटवारे में जातीय समीरण को साधने की पूरी कोशिश की गई है। भाजपा ने हर जाति को खुश रखने का पूरा ख्याल रखा है। 
विज्ञापन

भाजपा ने बिजनौर सीट से भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सूची चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। सूची चौधरी के ससुर राजेंद्र चौधरी को भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट से प्रत्याशी बनाया था। ऐन वक्त पर राजेंद्र सिंह का टिकट काटकर बिजनौर के विधायक भारतेंद्र सिंह को दे दिया गया, तभी से यह परिवार विधानसभा का टिकट पाने की जुगत में लगा था। ऐश्वर्य चौधरी पेद़्दा कांड में जेल में   बंद हैं। टिकट ऐश्वर्य चौधरी को देने की बात चल रही थी। ऐश्वर्य के जेल से बाहर न आने पर उनके पिता राजेंद्र चौधरी को टिकट देने की कई दिन से चर्चा चल रही थी। अब यह टिकट ऐश्वर्य चौधरी   की पत्नी सूची चौधरी को दे दिया गया है। चांदपुर सीट से कमलेश सैनी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कमलेश सैनी  भाजपा व संघ से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें