फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पुराने खिलाड़ियों पर खेला दांव

Mon, 16 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले मेंं भाजपा ने  आठ में से सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार भाजपा ने एक नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने सात सीटों पर दो चौहान, दो दलित, एक जाट, एक सैनी व एक वैश्य पर दांव खेला है। बढ़ापुर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जिले में भाजपा के टिकट को लेकर कई दिन से माथापच्ची चल रही थी। हर सीट पर कई दावेदार थे। सभी दावेदार अपने टिकट को पक्का मानकर चल रहे थे। ये दावेदार अपने आकाओं से टिकट के लिए अपनी सिफारिश करने में लगे थे। टिकट के लिए लखनऊ व दिल्ली की दौड़धूप कर रहे थे। सोमवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बिजनौर सीट से भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सूची चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर रावेंद्र सिंह, डा. बीरबल सिंह, सीताराम राणा, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह समेत कई दिग्गज टिकट मांग रहे थे। ऐश्वर्य चौधरी पेद्दा कांड के मामले में जेल में बंद हैं। इनके अलावा धामपुर सीट से पूर्व विधायक अशोक राणा, चांदपुर सीट से कमलेश सैनी, नहटौर सीट से विधायक ओम कुमार, नगीना सीट से पूर्व मंत्री ओमवती, नूरपुर सीट से विधायक लोकेंद्र चौहान, नजीबाबाद सीट से राजीव अग्रवाल  को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की सूची में बिजनौर सीट से सूची चौधरी नया चेहरा हैं। बाकी सब राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। बिजनौर समेत सभी सीटों पर भाजपा का टिकट पाने के लिए कई दावेदार जोर आजमाइश करने में लगे थे। टिकट के लिए साम, दाम, दंड, भेद सभी तरह का खेल खेला जा रहा था। भाजपा के टिकट जारी होने से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। बाकी दल भी अपने प्रत्याशियों का वजन तोलने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें